2011-09-22

Certified Illiterate


Education Department of India is running a project known as SSA (Sarv Siksha Abhiyaan). In SSA, Govt. encourages enrollment of children and changing the education system so that number of literate people can be increased.  Following are the few steps taken by education department:
1. Ladli Scheme (no doubt a good scheme but teachers are busy in filling the piles of forms instead of teaching students !!!)

2. Mid-day meals ( many children enrolled in school only for this. they came to school only for meal)

3. Grade system instead of numbers & percentage and you can not fail a student if his/her attendance is full (No fear of fail !!!!! then why student will study or learn ????)

4. No punishment (even can not say why they have not completed the home work !!! as if teacher ask student they can lodge a complaint that teacher abused them) though students can abuse (physically & mentally) teachers. Many such reports are in news papers.

If there is such liberate education system in our society then how a student who do not know what is the importance of education in his/her life, can learn anything. He/ She can only get the certificates of education, but will remain illiterate... A certified Illiterate !!!!!!!!

2010-05-26

वीर सावरकर


आज ऑफिस से आते हुए एक सूचना पट पर देखा की वीर सावरकर जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। देख के यह जिज्ञासु मन सोचने लगा की इस महान स्वतंत्रता सेनानी के बारे में हमें कितनी कम जानकारी मिलती है। क्योंकि सावरकर जी एक विशेष राजनीतिक दल के सदस्य नहीं थे इसलिए उनके बारे में बच्चो को पढाया ही नहीं जाता । क्या भारत का इतिहास किसी राजनीति दल का मोहताज है ?
क्या भारत का सवतंत्रता संग्राम पूरे देश का न होके केवल एक राजनितिक दल का कार्यकर्म था की जिसने इस दल के साथ काम नहीं किया तो उसका योगदान इतना कम हो गया की वोह इतिहास की किताब से ही गायब कर दिया गया?

शर्म आनी चाहिए हम लोगों को .... सावरकर जैसे देश भक्तो को भूल गये ....

आपका जिज्ञासु
सौरभ शर्मा

2010-03-26

अमिताभ बच्चन और विवाद

सदी के महानायक को राजनितिक विवाद में घसीटा गया जो मेरे को अच्छा नहीं लगा। इस सारे विवाद पर अलग अलग लोगों के विचार पढने और सुनने के बाद मेरी कुछ जिज्ञासा हैं। वोह मैं यहाँ रख रहा हूँ।

१ अगर महाराष्ट्र सरकार को अमिताभ जी से ऐसी परेशानी थी तो उन्हें निमंत्रित ही क्यों किया गया । और निमंत्रित कर लिया तो फिर उनका अपमान क्यों किया ? क्या यही हमारी अतिथि देवो भव: की भावना है ?

२ अमिताभ जी किसी व्यक्ति के ब्रांड एम्बेसडर नहीं है वोह एक भारतीय राज्य के ब्रांड एम्बेसडर हैं फिर उनको व्यक्ति से क्यों जोड़ा जा रहा है ?

३ क्या यह कार्यक्रम किसी राजनितिक दल का था ? यह एक सरकारी कार्यक्रम था तो फिर राजनितिक दल (कांग्रेस ) के नेता को क्या आपत्ति है अमिताभ जी को सरकारी कार्यक्रम में निमंत्रित करने में ?

आपका जिज्ञासु
सौरभ शर्मा

2010-03-22

DCE या DTU

DCE या DTU
कुछ दिनों से सोच रहा था की इस विवाद पर कुछ लिखूं । आज समय मिल पाया। दिल्ली इन्जिनीरिंग कॉलेज, जिसको अब दिल्ली सरकार ने दिल्ली टेक्नीकल युनीवेर्सिटी बना दिया है, एक जाना पहचाना नाम है तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में। मैं भी इंजीनियरिंग स्नातक रहा हूँ सो यह मुद्दा अपना सा लगता है । गत वर्ष जब दिल्ली की शीला आंटी की सरकार ने दिल्ली टेक्नीकल युनिवेर्सिटी बनाने की घोषणा की तभी लगा की इसकी क्या जरुरत थी। दिल्ली में पहले से ही गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना तकनिकी संस्थान के रूप में की गई थी। फिर एक और तकनिकी विश्वविद्यालय की क्या जरुरत??

स्टुडेंट्स की यह बात बिलकुल जायज है की DCE का नाम बदल कर सरकार ने गलत किया है । DTU तो ऐसा लगता है जैसे UPTU (उत्तर प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय) जैसा एक आम विश्वविद्यालय है जो पहले से ही बदनाम है । DCE जो पहले केद्रीय विश्वविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय) के अंतर्गत था अब DTU बन के दिल्ली सरकार के अंतर्गत आगया है ।

यह कोई भी सोच सकता है इससे किसको फ़ायदा हुआ या होगा । विद्यार्थियों का तो बिलकुल नहीं ! !
हाँ अब दिल्ली सरकार अपने लोगों को DTU की प्रबंधन समिति में रख सकती है चाहे उनका तकनिकी शिक्षा से कोई लेना देना न हो!!!

मैं DTU द्वारा अख़बारों में दिए गये विज्ञापन के बाद भी विद्यार्थियों की मांगों से सहमत हूँ। उनको न्याय मिलना ही चाहिए।

आपका
सौरभ

2010-02-03

Check out Save Our Tigers | Join the Roar

Title: Save Our Tigers | Join the Roar
Link: http://gotaf.socialtwist.com/redirect?l=888197429055067148111

2010-01-20

वसंत पंचमी की शुभ कामनाएं

वसंत पंचमी की शुभ कामनाएं

वसंत पंचमी के इस शुभ अवसर पर प्रार्थना है की माँ सरस्वती हमें सुबुद्धि एवं ज्ञान प्रदान करे।
यह वसंत आप सभी के जीवन में नव उल्लास व उमंग का संचार करे।

आपका,
सौरभ शर्मा

2010-01-07

दिल्ली का कोहरा

आज सुबह उठकर बाहर देखा तो लगा किसी पहाड़ी स्थान पे हैं । हर तरफ कोहरा ही कोहरा !
यहाँ तक की जब ऑफिस के लिए निकले तब भी घना कोहरा था चारों तरफ। बाराखम्बा रोड पे पहुंचे अपने ऑफिस के लिए तो यहाँ की बिल्डिंग कोहरे में झाँख रही थी ।
एक ऐसी ही बिल्डिंग का नजारा


आपका
सौरभ शर्मा